TIO, पुणे

अणुशक्ति श्रमिक संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ का प्रथम त्रेवार्षिक वार्षिक अधिवेशन ईरेकक्टर गेस्ट हाउस रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिला चित्तौड़गढ़ के कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश जी तिवारी एवं अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन मेंगाळे, अखिल भारतीय संविदा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश  वशिष्ठ राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रिड़मलसिंह सिंह जी भायल। तथा न्यूनतम वेतन सलाहकार मंडल राजस्थान सरकार के सदस्य व राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ भामसं के प्रदेश महामंत्री श्री कालूराम गर्ग उपस्थित रहें। अधिवेशन प्रथम सत्र उद्घाटन व परिचय सत्र रहा जिससे अधिवेशन में पधारे हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत श्री शिरिष त्रिपाठी जी ने किया जिनको सांसद महोदय जी श्री सी पी जोशी जिला चित्तौड़गढ़ ने अपनी और से अन्य राज्यों से पधारे हुए पदाधिकारी गणों का स्वागत करने के लिए और ठेका कर्मचारियों को संदेश देने के लिए भेजा गया था।

द्वितीय सत्र में सभी पदाधिकारी ने सम्बोधित किया जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा की ठेका कर्मचारियों के हालात सभी जगहों पर धीरे धीरे बदल रहे क्योंकि ठेका प्रथा बहुत वर्षों से चली आ रही है जिसको समाप्त करने के लिए सभी ठेका कर्मचारियों को एक होना पड़ेगा महाराष्ट्र में बी एम एस ने कोर्ट के माध्यम से 15000 कर्मचारियों का जाब सुरक्षित किया गया है ऐसा NPCIL में भी हो सकता है।अखिल भारतीय संविदा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश जी वशिष्ठ ने बताया की ठेका कर्मचारियों को न्याय मिलना है इसमें कोई बडी बात नहीं है भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा में ठेका प्रथा बंद करवा दी है उसके लिए हमने खुब संघर्ष किया पुर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर साहब ने एक साथ सभी सरकारी विभागों से ठेका प्रथा समाप्त कर दी।

उत्तर प्रदेश में एजेंडा बन गया है। रावतभाटा में एक ठेकेदार सौ कर्मचारियों का शौषण कर रहा है तो बहुत शर्म की बात है किसी भी ठेका कर्मचारी को भय करने की आवश्यकता नहीं एक जुटता की आवश्यकता है कोई एक लड़ता है तो दस को उसके साथ खडा होना पड़ेगा। यदि ठेकेदार कानून तोड सकते हैं तो मजदूर कानून क्यों नहीं तोड सकते हैं इसलिए हक की मांग करो संगठन आपके साथ है। राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ भामसं के प्रदेश अध्यक्ष रिड़मलसिंह जी ने कहा की रावतभाटा परमाणु बिजली घर का ठेका कर्मचारी आंदोलन करेगा तो हम भी उसके साथ आंदोलन करेंगे और आपकों विश्वास दिलाते हैं की राजस्थान में बिजली व्यवस्था ठेका कर्मचारियों के बिना नहीं चल सकती । राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ और अणुशक्ति श्रमिक संघ यदि आंदोलन करेंगे तो बिजली व्यवस्था ठप्प हो जाएंगी। उसकी हम प्रवाह नही करते जब सरकार को हमारी प्रवाह नही तो ही हम आंदोलन जेसा कदम उठा रहे हैं, हम आपके साथ है आप संघर्ष करो।

भारतीय मजदूर संघ जिला चित्तौड़गढ़ के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी ने कहा की भारतीय मजदूर संघ की कई इकाईयां है जिसमें संगठन चलता है और अणुशक्ति श्रमिक संघ भी एक इकाई है हम गैर राजनीतिक है और मजदूरों के लिए काम करने हैं। अणुशक्ति श्रमिक संघ का प्रथम त्रेवार्षिक अधिवेशन में सम्पन्न हो रहा है यानी की ठेका कर्मचारी भी अब जाग रहा है। स्वागताअध्यक्ष भी शिरिष त्रिपाठी जी ने कहा की सांसद महोदय जी ने कहा की रावतभाटा के ठेका कर्मचारियों की समस्या है वो बहुत जल्दी ही समाप्त होगी हम भी चाहते हैं की यह आर्थिक शोषण समाप्त हो। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ठेका कर्मचारियों के साथ है आप निश्चित रहे शोषण का अंत होगा।

राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री कालूराम गर्ग ने कहा कि रावतभाटा के क्षेत्र में जो भी सरकारी बनी थी वो सभी मजदूरों के कंधे पर बनी हुई है। चुनाव होने के बाद कोई किसी को नहीं जानते हैं। इस बार रावतभाटा में ऐसा नहीं होने देंगे । हमनें जयपुर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन पुर्व सरकार ने हमें गुमराह किया तो प्रदेश के सभी ठेका कर्मचारियों ने राजस्थान में भी परिवर्तन कर दिया तो ठेका कर्मचारियों के लिए रावतभाटा क्या है यदि हमारी सुनवाई नहीं हुई तो ठेका कर्मचारी अपने आप तय कर लेगा। यह भी कहा की रावतभाटा में सरकारों के कुछ नुमाइंदों ने ठेका कर्मचारियों का नाम ही परिवर्तन कर डी आर श्रमिक रख दिया जिससे वोट बैंक की राजनीति चल रही थी जबकी रावतभाटा NPCIL में जो श्रमिक 100 दिन से अधिक कार्य करते हैं,जिनके बना हुआ है वो कोन्ट्रेक्ट लेबर (संविदा) कर्मचारी कहते हैं। जिनका पी एफ और ई एस आई काटा जाता है जिनके लिए कॉन्ट्रैक्ट लेबर रेगुलेशन एंड इवोल्यूशन एक्ट बना हुआ है। लेकिन NPCIL, NFC HWP रावतभाटा में कार्यरत ठेका (संविदा) कर्मचारी को डेली वेतन भोगी बता कर उपरी अधिकारी को गुमराह किया जाता आ रहा है। जिससे सबसे ज्यादा शोषण महिला श्रमिकों का होता है भारतीय मजदूर संघ ईस भ्रम को तोड चुका है। जिसका उदाहरण बजट पुर्व संवाद की बैठक के बाद माननीय मुख्यमंत्री महोदय भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में भी भारतीय मजदूर संघ की बात को और ठेका कर्मचारियों के दर्द को समझते हुए राजस्थान में सरकारी विभागों से चरणबद्ध तरीके से ठेका प्रथा बंद करने की घोषणा की है।

अणुशक्ति श्रमिक संघ भारतीय मजदूर संघ अब उर्जा मंत्री से मीलकर रावतभाटा के ठेका कर्मचारियों के शोषण का अंत करेंगा। भाजप के एसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष कमल मीणा जी ने ठेका कर्मचारियों की जो समस्या थी उसको सभी के मंच पर रखा। अणुशक्ति श्रमिक संघ के अध्यक्ष जोत सिंह सोगर वाल ने बताया की अणुशक्ति श्रमिक संघ लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा जब तक मजदूरों को न्याय नही मीलेगा तब तक लड़ेंगे। हमने 23 दिन के धरने प्रदर्शन कर के जो माग मागी उसमें केवल एक गेट पास की मांग को छोड़कर सभी मांग को NPCIL NFC HWP ने दबा लिया ठेकेदार मनमानी पर आ गए हैं। इसका मतलब यही है की शांति से कोई फायदा नहीं होता है क्योंकि जो आंदोलन हुआ उसमें संगठन का मजदूर बेरोजगार हुआ यहा तक की संगठन के अध्यक्ष महामंत्री को रोजगार नही है हमारे विचार धारा की सरकार होते हुए भी भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता को काम से बाहर कर दिया जाता है।

इसलिए तो मजदूर संगठन में जुड़ने से डरते हैं लेकिन अब अणुशक्ति श्रमिक संघ ने अपनी रिति निती के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करेगा और जिसके कारण आने वाले समय में आप सभी को परिणाम देखने को मीलेगे।
अधिवेशन में कार्यकारिणी की घोषणा राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रिड़मलसिंह जी भायल ने की जिसमें निम्नलिखित कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां प्रदान की गई।
अध्यक्ष- श्री जोत सिंह सोगरवाल
कार्यकारिणी अध्यक्ष- श्री बलराम गुजर्र
उपाध्यक्ष – श्री रवी कुमार सफेला
महिला उपाध्यक्षा……..
महामंत्री – श्री कालूराम गर्ग
मंत्री – राजेश जी पंवार
मंत्री – मंगल जी श्रृंगी
कोषाध्यक्ष अध्यक्ष – श्री देवेन्द्र शर्मा
संगठन मंत्री – श्री रामस्वरूप अहिर
मिडिया प्रभारी – श्री मनिष सुखवाल
कार्यकारिणी सदस्य
श्री राजेन्द्र मेघवाल,शिव प्रकाश दशोरा, श्री प्रहलाद जी अहीर।
कार्यालय मंत्री – महेन्द्र सिंह खिंची।
अधिवेशन में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें एटोमिक पावर श्रमिक संघ भामसं के अध्यक्ष श्री रजनीश चौधरी, उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र रेटुदिया,
महामंत्री श्री ब्रिजेश पंत। पुर्व महामंत्री श्री निर्मल कुमार जी जैन,
राजस्थान विद्युत उत्पादन श्रमिक महासंघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ परिहार
राजस्थान विद्युत उत्पादन श्रमिक संघ ईकाई रावतभाटा के सदस्य हसन खान
रावतभाटा विद्युत उत्पादन श्रमिक संघ ईकाई रावतभाटा महामंत्री
रावतभाटा विद्युत उत्पादन श्रमिक संघ ईकाई रावतभाटा अध्यक्ष श्री रमेश गीरी गोस्वामी ईकाई रावतभाटा मंत्री राजकुमार आमेटा
हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी श्री हर्षवर्धन जोशी, संजीव गुज्जर, रावतभाटा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दशोरा, पुर्व पालिका अध्यक्ष लीला शर्मा जी, पार्षद मनिष जी, गो रक्षा कमांडो से श्री प्रहलाद जाट, एवम नितिन जी, राजेश जी,ओम प्रकाश जी कहार, हसमत खान, चौथमल प्रजापति
आदी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और ठेका कर्मचारी उपस्थित रहें।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER