TIO भोपाल
राजनीति में नेताओं को अपने होर्डिंग जन्मदिन के लगवाने पड़ते है जिससे पता चलता है कि आज इस नेता का जन्मदिन है पर ऐसा कम ही होता है जो लोगों के दिलों में बसा हो उसे न तो होर्डिंग्स की जरूरत होती है और न पोस्टरों की। तीन दिन से लगातार मैं देख रहा हूं कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह (राहुल भैया) के निवास सी-१९ पर लोगों का तांता लगा हुआ है जो केवल बधाई देने के लिए आ रहे हैं।

सत्ता में न रहते हुए इस तरह की लोगों की भीड़ हमें तो आश्चर्यचकित करती ही है साथ ही साथ सत्तापक्ष के लोगों को भी यह चेताती है कि कौन नेता किसी तरह से लोगों के दिलों में राज करता है। ये उस व्यक्ति के द्वारा लोगों के साथ अच्छे रिश्ते और किए गए कार्य से संभव हो पाता है। प्रत्येक वर्ष लोगों का एक हुजूम दूर-दूर से चलकर आए और अपने प्रिय नेता को बधाई दें। हालांकि आजकल कई नेताओं का जन्मदिन, जन्मदिन न होकर एक इवेंट बन जाता है। जिसे कुछ अलग तरह से मनाया जाता है। अजय सिंह (राहुल भैया) जी को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की बहुत बधाई जिन्होंने इतनी अपार भीड़ कमाई है और लोगों के दिलों पर राज किया है।







