TIO, भोपाल

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की असुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोविंग इकॉनॉमी बना रहेगा।

पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-

मध्य प्रदेश आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए।
एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।
विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।
यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।
एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है

एमपी की 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार की निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च कीं। कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म “मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं” का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरते भारत पर केंद्रित लघु फिल्म “इंडिया ग्रोथ स्टोरी” का भी प्रदर्शन भी किया गया।

अदाणी ग्रुप 2.10 लाख करोड़ का निवेश करेगा
इस मौके पर वीडियो मैसेज में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे सन 2030 तक 1 लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। सरकार के साथ बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में एक लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त इन्वेस्ट करेंगे।

एमपी को भी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के बूम का फायदा
मोदी ने कहा कि बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बूम का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा एमपी को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे दो बड़े शहरों को जोड़ता है उसका बड़ा हिस्सा एमपी से गुजरता है। आज एमपी में 5 लाख किलोमीटर से अधिक का रोड नेटवर्क है। एमपी में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ तय है।

एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है- मोदी
मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश पॉपुलेशन के हिसाब से भारत का पांचवां बड़ा राज्य है। एग्रीकल्चर के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। मिनरल के हिसाब से भी टॉप 5 राज्यों में है। एमपी को जीवनदायनी मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। एमपी में हर वो संभावना है जो इसे जीत के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते दो दशकों में एमपी ने ट्रांसफॉर्मेशन का नया दौर देखा है।

ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब भारत में
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब वो भारत में देख रहे हैं।

भारत नतीजे लाकर दिखाता है- मोदी
मोदी ने कहा- यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा, जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया है कि ग्लोबल एयरो स्पेस बम्स के लिए कैसे भारत एक बेहतरीन सप्लाई चेन के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन चैलेंजेस का जवाब वो भारत में देख रहे हैं।

एमपी ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक
पीएम मोदी ने कहा कि जिस एमपी में कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक नहीं चल पाती थीं वो आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए। ये करीब 90 फीसदी ग्रोथ है। ये दिखाता है कि एमपी आज मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर्स के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

मोदी ने कहा-सभी को भारत से बहुत उम्मीदें
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हों चाहे नीतिगत जानकार हों। देश हों या फिर संस्थान हों। सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं। विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा।

मोदी बोले-बच्चों की परीक्षा के कारण मैं देरी से पहुंचा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यहां आने में विलंब हुआ इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की असुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला। कल जब यहां पहुंचा तो ध्यान में आई की आज 10वीं-12वीं के बच्चों का एग्जाम है। उनका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक है। इससे आशंका थी कि सिक्योरिटी के कारण रास्ते बंद हो जाएं तो बच्चों को एग्जाम जाने देने में कठिनाई हो जाए। ये कठिनाई न हो इसके कारण मैंने राजभवन से निकलने में देर की।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER