TIO विशाखापट्टनम/भुवनेश्वर/हैदराबाद/चेन्नई

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।
ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133mm बारिश होती है।
MP-UP और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट
आंध्र प्रदेश और ओडिशा: भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड और बिहार: 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।
उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।
ओडिशा की डिप्टी सीएम बोलीं- लोगों को डरने की जरूरत नहीं
ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रवति परिदा ने कहा कि रायगडा में 42 मिमी बारिश हुई है। यहां पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हमने NDRF, ODRF, इरिगेशन समेत कई टीमों की तैनाती की है। लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पूरी तैयारी की है।
तेज हवाओं की वजह से मछुआरों को नाव किनारे लगाने में दिक्कत हुई

ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने मछली पकड़ने वाली नावों को समुद्र के किनारे पर खड़ा किया।
आंध्र प्रदेश में धान के खेतों में पानी भरा, 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं और बारिश से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा के दो इलाकों में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड
ओडिशा के पुरी में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। हालांकि, लोग बीच पर मौजूद हैं।
तूफान के असर की 5 फोटोज





विशाखापट्टनम मौसम विभाग बोला- 2-3 घंटे में लैंडफॉल प्रोसेस पूरी
विशाखापट्टनम मौसम विभाग के डायरेक्टर पीवीएन मूर्ति ने बताया कि तूफान अर्नब नरसापुर और यनम के बीच टकराया। अब यह धीमा हो रहा है। अब इसकी स्पीड 3 किमी प्रति घंटा है। दो से तीन घंटे में लैंडफॉल प्रोसेस पूरी हो जाएगी। लैंडफॉल पूरा होने के बाद इसके उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा में जाने की उम्मीद है। अभी 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की रफ्तार धीरे-धीरे कम होगी। बारिश शाम तक होगी, इसकी स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
आंध्र प्रदेश की मंत्री ने तूफान के बाद के हालात का जायजा लिया
आंध्र प्रदेश की मंत्री अनीता ने चीनागुमुलुरू में लोगों से मुलाकात की और तूफान अर्नब के बाद के हालात का जायजा लिया।
ओडिशा के गंजाम में सड़कों पर गिरे पेड़ हटाए जा रहे
तूफान अर्नब के चलते ओडिशा के गंजाम में कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट अब इन पेड़ों को सड़कों से हटाया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश: मछलीपट्टनम में भारी बारिश, तेज हवा
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में भारी बारिश और तेज हवा चल रही है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
आंध्र डिजास्टर मैनेजमेंट बोला- तूफान के मूवमेंट पर नजर
आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (APSDMA) के मुताबिक 24 घंटे से तूफान अर्नब के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। इसका आंध्र के तटीय इलाकों में क्या असर पड़ेगा, हवा की स्पीड और कितनी बारिश होगी, अधिकारी इसे मॉनिटर कर रहे हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें तूफान अर्नब का असर

मौसम विभाग ने मैप जारी किया है। तूफान अर्नब से 13 राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र प्रभावित हैं।
मौसम विभाग बोला- 2 घंटे में तूफान कमजोर पड़ेगा
आंध्र प्रदेश मौसम विभाग की प्रमुख के. नागरत्ना ने बताया कि तूफान अर्नब के चलते अभी 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अभी एक से दो घंटे चलेगी। जैसे-जैसे समय गुजरेगा, हवा की स्पीड 90-120 किमी प्रति घंटे और फिर 60-70 किमी प्रति घंटे रह जाएगी।
मछुआरों को आज और अगले दो दिन समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। बिजली, पानी सप्लाई और संचार सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
विशाखापट्टनम बीच पर तेज हवा, पुलिस ने लोगों की एंट्री रोकी
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम बीच पर तेज हवा चल रही है। पुलिस ने लोगों को समुद्र तट के पास जाने से मना किया है।
ओडिशा के गंजाम में भारी बारिश हो रही
तूफान अर्नब के चलते ओडिशा के गंजाम जिले में तेज बारिश हो रही है।
तमिलनाडु में मछुआरे 3 दिन से समुद्र में नहीं गए
तमिलनाडु के तटीय जिले तूतुकुड़ी में आज भी मछुआरे समुद्र में नहीं गए हैं। तूफान अर्नब के चलते मौसम विभाग ने तेज हवा चलने की चेतावनी दी थी। ये लगातार तीसरा दिन है, जब मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं गए।
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में सड़कों पर पानी
चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में सड़कों पर पानी भर गया है।
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में नुकसान
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के घरों में नुकसान हुआ है। समुद्र का पानी घरों में घुस गया है।
ओडिशा में गंजम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
ओडिशा में गंजम के गोपालपुर बीच पर समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। क्योंकि साइक्लोनिक तूफान का सेंटर कोस्ट लाइन के बहुत पास है।
आंध्र प्रदेश: काकीनाड़ा में पेड़ उखड़े, बिजली की लाइनें टूटीं
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में कई पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गईं। ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी होने की वजह से आवाजाही बंद है।
आंध्र प्रदेश: अमलापुरम में तेज हवाएं के साथ भारी बारिश

तूफान आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात का उत्तरी सर्पिल हिस्सा जमीन में और अंदर तक प्रवेश कर गया है। तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में आंध्र प्रदेश के तट के पास स्थित है।
तूफान का केंद्र नरसापुर से करीब 30 किलोमीटर पूर्व, यानम से 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और मछलीपट्टनम से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था।
IMD के अनुसार, तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और पुड्डुचेरी के यानम के तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक और झोंकों के साथ 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
काकीनाडा में बाढ़ में फंसे 4 लोगों को पुलिस ने बचाया
काकीनाडा जिले के बॉम्बे कट्टा इलाके में भारी बारिश और समुद्र का पानी भरने से चार लोग बाढ़ में फंस गए थे।
जिला पुलिस के अनुसार, ये लोग सुबह ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन उनके ठहरने की जगह चारों ओर पानी भर गया और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और चारों को सुरक्षित बाहर निकालकर वाहन से उनके घर भेज दिया।
आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, पेड़ गिरे
चक्रवात के प्रभाव से अनकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा और कोनसीमा जिलों में कई जगह भारी बारिश हो रही है। संबंधित जिलों के अधिकारियों ने तेज हवाओं और भारी वर्षा की जानकारी दी है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबर है।
बंगाल के दीघा में भारी बारिश हो रही है
साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
चेन्नई के एन्नोर बीच पर उठी 20 फीट ऊंची लहरें

साइक्लोन के असर से चेन्नई के एन्नोर बीच पर 20 फीट तक ऊंची लहरें उठीं। इससे तटीय सड़कों पर पानी भर गया। खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।







