TIO पटना/भोपाल/अहमदाबाद

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 3,451 वोटों के साथ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 6वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं।
भाजपा के नीरज कुमार को 8,152 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। शुरुआती तीन राउंड में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे। लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने करीब 800 वोटों की लीड बना ली है। गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल की जीत लगभग तय है। वे 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बांकीपुर में सबसे अमीर प्रत्याशी प्रशांत किशोर, BJP उम्मीदवार से 950 गुना ज्यादा संपत्ति
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर सबसे अमीर हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
यह भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की करीब 20.28 लाख रुपए की संपत्ति से लगभग 950 गुना ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति होने के बावजूद प्रशांत किशोर के नाम पर कोई कार नहीं है।
प्रशांत किशोर 6वें राउंड के बाद BJP से 3,451 वोट आगे
बांकीपुर उपचुनाव में 6वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 8,152 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 3,451 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मंजलपुर में 9वें राउंड के बाद सतीश पटेल 13,591 वोटों से आगे
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।
उन्हें अब तक 25,618 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 12,027 वोट मिले हैं। NOTA को 1,018 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 13,591 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
दतिया में चौथे राउंड के बाद कांग्रेस आगे, प्रत्याशी बोले- 12-15 हजार वोटों से जीतेंगे
दतिया में चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस ने करीब 800 वोटों की बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड तक भाजपा बढ़त बनाए हुए थी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया कि उनकी जीत तय है और वे 12 से 15 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।
प्रशांत किशोर 5वें राउंड के बाद BJP उम्मीदवार से 2,319 वोट आगे
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 5वें राउंड के बाद कुल 8,971 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर 1145 वोटों से आगे चलकर रहे हैं।
चौथे राउंड का रिजल्ट-
प्रशांत किशोर- जनसुराज- 6269 वोट नीरज सिन्हा- बीजेपी- 5124 वोट रेखा गुप्ता- राजद- 884
मंजलपुर में BJP के सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। ताजा रुझानों के मुताबिक उन्हें 21,216 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 8,815 वोट मिले हैं। सतीश पटेल 12,401 वोटों से आगे चल रहे हैं।







