TIO पुणे

छत्रपति शिवाजी महाराज की कार्यपद्धति से संगठन
विस्तार का मार्ग अपनाने का आह्वान

अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ (ABVMMS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को पुणे स्थित सौदामिनी सभागार, मंगलवार पेठ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राज्य पदाधिकारी तथा संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में देश के विद्युत क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, बिजली कंपनियों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की समस्याएँ, बढ़ता ठेकाकरण, संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता वृद्धि, विभिन्न राज्यों में चल रहे श्रमिक आंदोलनों तथा आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विद्युत क्षेत्र की गंभीर चुनौतियों पर व्यापक चर्चा

राज्यों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया:

– विद्युत क्षेत्र के निजीकरण की योजनाएँ
– शेयर बाजार के माध्यम से निवेश एवं विनिवेश संबंधी प्रस्ताव
– ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याएँ
– रिक्त पदों के कारण उत्पन्न मानव संसाधन की कमी
– वेतन विसंगतियाँ
– पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी मुद्दे
– कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न
– ट्रेड यूनियन मान्यता के विषय
– नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) का क्रियान्वयन
– विभिन्न राज्यों में चल रहे श्रमिक आंदोलनों की समीक्षा

छत्रपति शिवाजी महाराज से संगठनात्मक प्रेरणा

महाराष्ट्र की पावन भूमि पर आयोजित इस बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी एक प्रेरणादायक घटना का उल्लेख किया गया। इस प्रसंग के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पहले स्थानीय एवं दैनिक समस्याओं का समाधान कर जनविश्वास अर्जित करना आवश्यक होता है।

इसी विचार को आधार बनाते हुए श्रमिकों की रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान को संगठन सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

श्रमिकों की दैनिक समस्याओं पर विशेष ध्यान

बैठक में राज्य इकाइयों से निम्नलिखित विषयों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया:

1. वेतन विसंगतियों का समाधान
2. पदोन्नति से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण
3. स्थानांतरण एवं सेवा अभिलेखों से जुड़ी त्रुटियों का सुधार
4. ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा
5. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी लाभ
6. कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल सुविधाओं का विस्तार
7. रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती

इन विषयों पर प्रभावी कार्य करते हुए भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा एवं नीतियों को श्रमिकों तक पहुँचाने तथा भविष्य के व्यापक राष्ट्रीय आंदोलनों के लिए मजबूत आधार तैयार करने का आह्वान महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन जोशी एवं अखिल भारतीय महामंत्री श्री डी. राजामुरुगन ने अपने मार्गदर्शन में किया।

उद्घाटन सत्र में महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल के स्वतंत्र निदेशक श्री विश्वास पाठक ने अपने विचार व्यक्त किए।

अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ के सरचिटणीस श्री सचिन मेंगाळे ने देश के विद्युत क्षेत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों की समस्याओं, ओडिशा में ठेका श्रमिकों के संघर्ष, रोजगार में स्थिरता, “समान कार्य के लिए समान वेतन”, सामाजिक सुरक्षा तथा ठेकेदार-मुक्त रोजगार नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

राज्य संगठनों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सभी राज्य इकाइयों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

– नियमित प्रदेश कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन
– जिला एवं इकाई स्तर की समस्याओं का संकलन
– राज्यवार विस्तृत श्रमिक समस्या प्रतिवेदन तैयार करना
– तात्कालिक समस्याओं को प्राथमिकता देना
– श्रमिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं संपर्क बढ़ाना

राष्ट्रीय आंदोलन की तैयारी

बैठक में स्पष्ट किया गया कि विद्युत क्षेत्र के निजीकरण, विनिवेश, बढ़ते ठेकाकरण, आउटसोर्सिंग, श्रमिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर महासंघ शीघ्र ही एक समन्वित राष्ट्रीय कार्ययोजना एवं आंदोलन कार्यक्रम घोषित करेगा।

राज्यों से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं का समेकित अध्ययन कर राष्ट्रीय स्तर पर आगामी संघर्षों की दिशा निर्धारित की जाएगी।

पुणे में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ने अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ को नई दिशा, नई सोच तथा प्रभावी कार्ययोजना प्रदान की है। श्रमिकों की दैनिक समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय नीतिगत मुद्दों तक सभी स्तरों पर संघर्ष को अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प बैठक में व्यक्त किया गया।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री राधेश्याम जायसवाल, विद्युत क्षेत्र प्रभारी श्री रविंद्र हिमते, महाराष्ट्र वीज कामगार महासंघ के अध्यक्ष श्री विठ्ठल भालेराव, महासचिव श्री अरुण पिवळ, श्रीमती शर्मिला पाटील, वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री सुभाष सावजी, श्री धनंजय इनामदार, श्री गद्रे, महाराष्ट्र वीज कंत्राटी कामगार संघ के अध्यक्ष श्री निलेश खरात सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अखिल भारतीय महामंत्री श्री डी. राजामुरुगन ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

संपादक महोदय से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

भवदीय,

सचिन मेंगाळे
सरचिटणीस
अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ

मो. : 9422037029
ई-मेल : sachinmbms@gmail.com

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER