TIO  भोपाल

केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन दिल्ली के गोल्डन पाम होटल में हुआ। केएफएल की नेशनल डायरेक्टर रंजीता आसिष ने बताया कि इस पेजेंट में बहुत दूर से महिलाओं ने भाग लिया है। ​केएफएल की नेशनल डायरेक्टर ने बताया कि यह पेजेंट सशक्त महिलाओं के लिए है। इसका उद्देश्य समाज में बढ़-चढ़कर काम कर रहीं उन महिलाओं को सम्मानित करना है जो समाज के लिए एक रोल मॉडल हैं। केएफएल इस अवसर पर बिजनेस अवार्ड्स भी प्रदान करता है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने अपनी ‘केएफएल मैगजीन’ का भी विमोचन किया, जिसके कवर पेज पर मिसेज एशिया यूनिवर्स जेनिफर परेरा (गोवा) नजर आ रही हैं।


​इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब दिल्ली वेज के चार्टर प्रेसिडेंट और जीटीटीसीआई के प्रेसिडेंट डॉ. गौरव गुप्ता उपस्थित थे। साथ ही गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में चेक रिपब्लिक के डिप्लोमैट शॉन शिमोन मुलर, जैम माइंस की वाइस प्रेसिडेंट स्तुति गुप्ता और मशहूर फिल्मकार शैलेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। जूरी में देश के मशहूर सेलिब्रिटी ग्रूमर और डायरेक्टर (बैंग ऑन टारगेट मीडिया सॉल्यूशन व ग्रूम टू ब्लूम एकेडमी) मिस्टर अंकित नागपाल शामिल थे, जो केएफएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी मौजूद हैं। उनके अलावा मिसेज एशिया यूनिवर्स जेनिफर परेरा (गोवा), मशहूर पॉप सिंगर चैतन्य कन्हाई (मुंबई) और सोशलाइट डॉ. वीना कुर्रे (भोपाल) मौजूद थीं। पांचवीं जूरी के रूप में नेशनल डायरेक्टर रंजीता आसिष स्वयं उपस्थित रहीं।
​कार्यक्रम की शुरुआत बेहद खूबसूरती से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मशहूर कॉस्मेटोलॉजिस्ट शाइस्ता खान भी उपस्थित रहीं। दीप प्रज्वलन के बाद सभी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ को सम्मानित किया गया। इसके बाद तीन पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
​इसके बाद नोटवेदा बैंड के बच्चों द्वारा एक बेहद खूबसूरत और शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगियों के लिए दो राउंड आयोजित किए गए— इंट्रोडक्शन राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड। जूरी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब, टैलेंट राउंड और इंट्रोडक्शन के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
​इसके अलावा, बीटबॉक्सर धनंजय ने एक धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम की एंकरिंग मिस्टर अनमोल नागपाल और हरमीत चहल ने की।
​विजेताओं की घोषणा इस प्रकार रही:
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया क्लासिक गोल्ड: शालू सुधीर अवस्थी (भोपाल)
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया क्लासिक डायमंड: ज्योति जुल्का (गाजियाबाद)
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया क्लासिक: नेहा श्रीवास्तव (पटना)
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया गोल्ड: शिखा ओझा (सिंगरौली)
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया डायमंड: गीता चंदानी (दिल्ली)
​केएफएल शोस्टॉपर मिसेज इंडिया प्लेटिनम: गोपिका चोपड़ा (गुड़गांव)
​इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए नेशनल डायरेक्टर रंजीता आसिष ने सभी स्टेट डायरेक्टर्स— बिहार से अल्पी कुमारी, गोवा से दिव्या शर्मा, यूपी से ईशा भारद्वाज, हरियाणा से स्वाती शर्मा और मध्य प्रदेश से विशाखा श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। चूंकि यह आयोजन ‘क्षितिज प्रतीक स्कूल’ के बच्चों को सपोर्ट करता है, इसलिए स्कूल के प्रतिनिधि भी वहां उपस्थित थे। इस प्रकार, यह बेहद खूबसूरत शाम समाज की रोल मॉडल्स के नाम रही।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER