TIO नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पचमढ़ी और कल्याणपुर में मंगलवार रात का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सुबह कोहरा छाया रहा।
उधर राजस्थान में भी शीतलहर चल रही है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिन में पारा और गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं के एरिया में घना कोहरा रहा।
कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पाइंट से ऊपर रहा। गुलमर्ग में मिनिमम टेम्परेचर -2.2°C रहा। कुपवाड़ा में 2.4°C, काजीगुंड में 3.2°C, कोकरनाग में 2.8°C रिकॉर्ड किया गया।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम का लुत्फ उठाते टूरिस्ट।

जम्मू में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा के भिवानी में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब रही।

तस्वीर पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन की है। कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।







