TIO भोपाल

छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौतों के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। भोपाल के दवा बाजार में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी की है। सरकार ने जिन दो कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। FDA की टीम ने दवा दुकानों पर पहुंचकर इन कफ सिरप की बोतलें खोजकर जब्त कीं।

10 बोतलों को सैंपल लेने सील किया, 80 की जब्ती FDA की टीम ने सैंपल के लिए 10 बोतल को सील किया और बाकी 80 बोतल को भी जब्त कर लिया। कफ सिरप री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में खतरनाक केमिक डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई मिली थी।

मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। 19 दवाओं के सैंपल्स की जांच में अब तक तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कोल्ड्रिफ कफ सिरप तमिलनाडु और री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर गुजरात में बनाए जाते हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER