TIO प्रकाश हिन्दुस्तानी
नेपाल में चीन की एक राजदूत थीं – होउ यान की (Hou Yan qi) . 2018 से 2023 तलक।
मोहतरमा इसके पहले पाकिस्तान में पोस्टेड थी। नेपाल गईं तो कई नेता उनके घापे में आ गए। प्रेमजाल,(जिसको हनी ट्रैप भी कहते हैं ),में जाने किस-किस को फंसाया और फिर उन्हें नचाती रहीं।
‘उनकी प्रेरणा से’ नेपाली पीएम भारत के खिलाफ बयान देते रहे। नेपाल में भारतीय मीडिया को बैन करवाया। भारत चीन विवाद के बीच नेपाल ने नक्शे में भारतीय इलाके को अपना दिखाया, नेपाल में चीन के विद्यार्थी बेतहाशा बढ़ाये गए और वे आंदोलन करने लगे। भगवन राम के जन्मस्थान को लेकर विवाद करवाया। नेपाल में चीन के अंतरराष्ट्रीय इकोनॉमिक कॉरिडोर (बिल्ट) के लिए मैदान तैयार किया और अब भी परेड के पीछे वही है मोहतरमा।
नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने संसद, पीएम, राष्ट्रपति के निजी आवास में आग लगा दी. सुरक्षा बलों से हथियार छीन लिए। उन्होंने 2 पूर्व पीएम के घर पर हमला भी बोला। पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
आंदोलन करनेवालों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा । सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारते हुए दिख रहा है। कौन है इसके पीछे?
तय है कि नेपाल में भारत की कूटनीति विफल रही है।







