TIO विदिशा

विदिशा जिले में पुस्तक मेला का आयोजन 23 अगस्त से 29 अगस्त तक रविंद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक ऑडिटोरियम भवन में प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जा रहा है।

विदिशा जिले में इस तरह का पहला पुस्तक मेला है, जिसमें संपूर्ण भारत के लगभग 50 प्रकाशक अपनी पुस्तकों का स्टाल ऑडिटोरियम भवन में लगाएंगे। मेले में प्रवेश पूर्णता निशुल्क होगा, सभी वर्ग व आम जनमानस के लिए खुला रहेगा। मेले में स्कूल के बच्चों के लिए प्रतिदिन बाल गतिविधि प्रातः 10 बजे से 10.45 बजे तक प्राथमिक व 11 बजे से 11.45 बजे तक माध्यमिक विद्यालय के लिए आयोजित की जाएंगी। जिसमें रचनात्मक व कलात्मक गतिविधियां होगी। प्रतिदिन सांय 5 बजे से 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या जिसमें देशभक्ति गान बच्चों के लिए क्विज, वाद विवाद, साहित्यिक परिचर्चा विदिशा के पुरातत्व सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर परिचय आयोजित की जाएंगी। जिसमें विदिशा के स्थानीय साहित्यकार और प्रबुद्धजन अपने विचार रखेंगे। इस पुस्तक मेले में स्थानीय लेखकों को बढ़ावा देने के लिए भी एक स्टाल अथॉरिटी ऑफ विदिशा का भी लगाया जा रहा है। मेले में पाठकों को उनकी रुचि की किताब मिलने के साथ ही विदिशा के गौरवशाली इतिहास को जानने का भी अवसर मिलेगा।

पुस्तक मेला में 23 अगस्त को देशभक्ति राष्ट्र प्रेम संबंधी गीत गायन प्रतियोगिता, 24 अगस्त को साहित्य परिचर्चा, पुस्तक समीक्षा, पुस्तक विमोचन, 25 अगस्त को कक्षा छठवीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों की क्विज प्रतियोगिता, 26 अगस्त को लोक नृत्य प्रतियोगिता, 27 अगस्त को महाविद्यालयीन छात्रों की वाद विवाद प्रतियोगिता और 28 अगस्त को विदिशा के पुरातत्व सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर परिचर्चा आयोजित होगी।

पुस्तक मेला के दौरान सांय 5 से 8 बजे तक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के रूपरेखा बनाने एवं सहभागियों की स्क्रीनिंग एवं चयन तथा संपूर्ण क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER