TIO नई दिल्ली
संसद के मानसून सत्र का आज यानी बुधवार को 13वां दिन है. अब तक के सभी सत्र विपक्ष के हंगामे के भेंट चढ़ गए हैं. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष एसआईआर को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है.
संसद का मानसून सत्र
संसद के मानसून सत्र जारी है. आज इस सत्र का 13 वां दिन है. पिछले 12 में सदन में विपक्ष के हंगामे के चलते कोई कामकाज नहीं हुआ है. विपक्ष लगातार एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहा है. जिसके चलते विपक्षी सांसद दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा कर रहे हैं. जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही को लगातार स्थगित किया जा रहा है. बुधवार को भी दोनों सदनों में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद दिनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. माना जा रहा है आने वाले दिनों में भी अगर विपक्ष इसी तरह से हंगामा करता रहा तो सदन का कामकाज शून्य हो सकता है.
21 जुलाई को शुरू हुआ था मानसून सत्र
बता दें कि संसद का मानसून सत्र इस बार 21 अगस्त को शुरू हुआ था. मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा. सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही की कई बार स्थगित करना पड़ा. उसके बाद दोनों सदनों को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया, लेकिन अगले दिन भी सदन में उन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्य लगातार हंगामा करते रहे.
ससे पहले दिन जैसे ही हालात पैदा हो गए और सदन की कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित करना पड़ा. हालांकि तीसरे दिन ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए 16 घंटे के समय सुनिश्चित किया गया. लोकसभा और राज्यसभा में बुधवार को शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा हुई. लेकिन उसके बाद विपक्ष ने एसआईआर का मुद्दा उठाया और उसे लेकर चर्चा की मांग करने लगा. विपक्ष की ओर से इसे लेकर अब तक सदन में हंगामा किया जा रहा है. जिसके चलते हर दिन सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है.
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा आज भी जारी है. पहले लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया. 12 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा के उप सभापति दिलीप सैकिया ने सदस्यों से अनुरोध किया लेकिन विपक्षी सांसदों हंगामा करते रहे. इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.
उत्तराखंड आपदा पर क्या बोले अखिलेश यादव?
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को सैलाब आ गया. यूपी के भी कई जिले बाढ़ की चपेट में है. ऐसे में संसद पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है. मुझे नहीं पता कि सरकार वहां कैसे काम कर रही है.”
टीएमसी सांसदों का संसद के बाहर प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र का आज 13वां दिन है. आज भी दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया. जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. जबकि राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित किया गया. इससे पहले टीएमसी के सांसदों ने संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर संसद के बाहर पहुंचे टीएमसी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके हाथों में “बंगाल का अपमान बंद करो” लिखी तख्तियां नजर आईं.







