TIO नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। लोकसभा में बहस के लिए 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे पर हंगामा किया। सदन को 2 बार स्थगित किया गया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- संसद ऐसे नहीं चलता। जब सभी ने फैसला किया कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी। अचानक चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लगा देना सही नहीं। उनकी मांग है कि सरकार वादा करे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। ये सही नहीं है। ये धोखा है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष अपने वादे से पलट गए।
सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बहस की शुरुआत करनी है। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। पीएम मोदी सदन में मौजूद हैं।
लोकसभा की कार्यवाही आज तीसरी बार स्थगित
लोकसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को अब तक तीन बार स्थगित किया जा चुका है। अब दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू होगी।
रिजिजू बोले- विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा न बोलें
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, विपक्ष ने यू-टर्न ले लिया है। यह नहीं चलेगा। आधे घंटे बाद संसद की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। रक्षा मंत्री बहस की शुरुआत करेंगे। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे उनकी बात सुनें। किसी भी विपक्षी दल को पाकिस्तान की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री बोले- चिदंबरम के बयानों से पाकिस्तान को बढ़ावा मिलता
ऑपरेशन सिंदूर पर पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। यही लोग जब सत्ता में थे तो कहते थे कि इसमें पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। चिदंबरम को यह समझना चाहिए कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान को बढ़ावा मिलता है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER