TIO नई दिल्ली

मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है।
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई।
अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं।
हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा।
राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं।
MP के मंडला में नर्मदा खतरे के निशान के ऊपर
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में 24 घंटों के दौरान करीब 25.4 mm बारिश हुई। इससे नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर 437.2 मीटर पहुंच गया। इससे माहिष्मती घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया है।

UP के ललितपुर में लगातार बारिश, बांध के गेट खोले गए
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में देर रात से ही रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। इसके चलते गोविंद सागर बांध के गेट 4 फीट तक खोल दिए गए हैं। बांध से 5784 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन की टीम अलर्ट पर है।
MP के डबरा में बाढ़ जैसे हालात
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रामगढ़ नाला उफान पर है। इससे डबरा इलाके में घुटने तक पानी भर गया है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल और NDRF की टीम लोगों के घर खाली करवा रही है।
वाराणसी में 60kmph की रफ्तार से चल रहीं हवाएं
रायपुर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा
UP के संभल में देर रात बारिश, सड़कें तालाब बनीं
मुंबई के बांद्रा इलाके में बारिश शुरू, मुंबई में आज फिर हाई टाइड का अनुमान
मुंबई में शनिवार को भी हाई टाइड आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शहर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बारिश का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश की चेतावनी जारी की है। पालघर जिले में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में लगातार दूसरे दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर के कुछ इलाकों में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4 मीटर से ज्यादा हो सकती है।
MP में सतपुड़ा डैम के 7 गेट 6 फीट तक खोले गए, MP के शाजापुर जिले में बारिश जारी
छत्तीसगढ़ में कार नाले में बही
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। कोरबा जिले में घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों से संपर्क टूट गया है। बिलासपुर में शिव मंदिर से लौटते वक्त कार नाले में बह गई। कार में 9 लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकले, लेकिन 3 साल का बच्चा तेज बहाव में कार के साथ बह गया।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER