TIO नई दिल्ली

मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जरूरत न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है। समुद्र तटीय इलाकों में जाने से बचने को भी कहा है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ओडिशा पुलिस ने गंधमर्दन पहाड़ियों पर फंसे 17 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 147 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 1387 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि 28 जुलाई तक इन क्षेत्रों में 55kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
सरकार बोली- बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए AI का इस्तेमाल
जल शक्ति मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय जल आयोग की तरफ देशभर के 350 बाढ़ फोरकास्ट स्टेशनों पर AI का उपयोग करके 24 घंटे पहले तक पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि ये पूर्वानुमान एक नई पहल के तहत तैयार और प्रसारित किए जाते हैं। यह तकनीक स्मार्ट वाटर रिसोर्सेज मॉडलिंग ऑर्गनाइजेशन-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (SWRMO-CoE) पर काम करती है।
बिहार के बेतिया में बारिश के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक
बिहार के बेतिया जिले में ऐतिहासिक सोफा मंदिर में बारिश के लिए लगातार दूसरे दिन 250 से अधिक लोगों ने श्रृंखला बनाकर भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक किया।

श्रद्धालु पंडयी नदी से मानव शृंखला बनाकर पानी लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। ग्रामीणों की मान्यता है कि यह परंपरा निभाने के एक सप्ताह के भीतर बारिश जरूर होती है।
ठाणे में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा
ठाणे के भिवंडी में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण भिवंडी और आस-पास के कई इलाकों में पानी भर गया है।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे खुला
उत्तराखंड में नंदप्रयाग (बगड़ पुल) के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे साफ करके ट्रैफिक फिर से खोल दिया गया। बीती रात से लगातार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद सड़क बंद हो गई थी।
मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में पानी भरा
मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश जारी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करंट लगने से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। 23 जुलाई को हुई बारिश के बाद से उनके घर में पानी भरा हुआ था। इन्वर्टर का प्लग निकालते समय वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई।

UP में बादलों ने डैम का पानी खींचा
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर सजनाम नदी में एक बवंडर उठा। पानी एक मोटी धार आसमान में बादलों की ओर जाती दिखी। यूं लग रहा था कि जैसे नदी से एक पाइप आसमान तक जोड़ दिया गया है। 21 अगस्त, 2022 को भी सजनाम डैम में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था। वैज्ञानिक इस घटना को जल स्तंभ (Water Spout) कहते हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER