शशी कुमार केसवानी

हमने वो जमाना भी देखा है कि गाली देना या गलियाने पर खानदानी दुश्मनियां हो जाती थी। शहर भर में तनाव का माहौल हो जाता था। लेकिन आजकल गाली देना एक फैशन बन गया है। मैंने तो फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी से बड़ी हीरोइनों को आम बोलचाल की भाषा में गाली देते हुए सुना है। कई कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में बच्चे भर-भर के गलियाते रहते हैं। लेकिन हर शहर में गाली देने का अपना एक अलग लहजा और तरीका होता है। एक जमाने में सामाजिक बुराई माने जाने वाली गालियां आजकल कार्पोरेट में भी बोलचाल का हिस्सा बन गई है। सर्वे देखकर आश्चर्य जरूर हुआ कि हिन्दी भाषा बोले जाने वाले क्षेत्रों में ही गलियाया ज्यादा जाता है। लेकिन सुखद ये लगा कि मध्यप्रदेश का नम्बर बहुत पीछे है। जैसे लखनऊ में दोनों तरह से गलियाया जाता है। खड़ी बोली में भी और नफासत के साथ भी। वहीं भोपाल में गाली बकने का अंदाजे बयां कुछ अलग ही होता है। कई गालियां तो भोपाल में ही बकी जाती है। बाकी शहरों को तो इसके बारे में जानकारी भी नहीं है। पर समाज किस दिशा में जा रहा है इस सर्वे से यह जाहिर होता है। तो आइए देखते है सर्वे की कुछ रोचक जानकारियां। हालिया सर्वे में दिलवालों की दिल्ली को एक नया तमगा मिला है। ये तमगा है, देश में गालियां देने वाले राज्यों में पहला स्थान पाने का। दूसरा, तीसरा, चौथा नंबर पाने वाला राज्य कौन है?
किसने किया अनोखा सर्वे?
देश में लोगों द्वारा गालियां देने वाला अनोखा सर्वे सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रोफेसर डॉ. सुनील जागलान द्वारा किया गया है। इसी सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली गालियां देने वाले राज्यों में टॉप पर है। जागलान बीते 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। इसका नाम, गाली बंद घर अभियान है। इसके तहत लोगों को गालियां ना देने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। इसी क्रम में जागलान ने 70 हजार लोगों के बीच सर्वे किया, जिसमें ये आंकड़े सामने आए हैं।
रैंकिंग में अन्य राज्यों की हालत
चौथे पायदान पर यूपी का पड़ोसी राज्य बिहार है। यहां भी करीब 74 फीसदी लोग गालियां देते हैं। इस तरह पांचवें नंबर पर राजस्थान है। यहां के 68 फीसदी लोग गालियां बकते हैं। अन्य का क्रम इस प्रकार है- हरियाणा (62त्न), महाराष्ट्र (58त्न) गुजरात (55त्न), मध्य प्रदेश (48त्न) उत्तराखंड (45त्न) कश्मीर (15त्न) इसके बाद अन्य राज्यों में 20-30 फीसदी लोग गालियां देते हैं।
दूसरे-तीसरे पायदान पर कौन?
अब आपको बताते हैं कि आखिर रैंकिग में कौन सा राज्य किस पायदान पर है। दिल्ली के 80 फीसदी लोग गालियां देते हैं। पंजाब दूसरे पायदान पर है, यहां के 78 फीसदी लोग गालियां बकते हैं। वहीं तीसरे पायदान पर उत्तर प्रदेश मौजूद है। यहां के 74 फीसदी लोग मां-बहन समेत तमाम तरह की भद्दी गालियां देते हैं।
नई उम्र के बच्चे और लड़कियां भी पीछे नहीं
सर्वे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सबसे बड़ा खुलाया ये कि लड़कियां भी लडक़ों की तरह धाराप्रवाह गालियां देती हैं। सर्वे में शामिल 30 फीसदी लड़कियों महिलाओं ने बताया कि वे भी गालियां देती हैं। स्कूल, कॉलेज में नई उम्र के बच्चों के बीच तो गालियां देना बेहद आम हो गया है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER