TIO नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। चंबा जिले की चडी पंचायत में पहाड़ी से घर पर बड़ा पत्थर गिरने से नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। इनकी 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। आज हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब डिवीजन में स्कूलों की आज छुट्‌टी कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह वैष्णो देवी के पुराने रास्ते पर भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम चार श्रद्धालु घायल हो गए। इधर, लेह की नुब्रा घाटी से एयरफोर्स ने फंसे 21 नागरिकों का रेस्क्यू किया। ये सभी बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यहां फंसे हुए थे।
मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है, अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यूपी में लगातार बारिश से नदियां और डैम उफान पर हैं। महोबा में उर्मिल बांध के 7 फाटक एक साथ खोले गए, जिससे कैमाहा गांव में बाढ़ आ गई। गांव के 3 मकान ढह गए।
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को कवर्धा जिले के रानीदहरा वॉटरफॉल घूमने आए 5 पर्यटक बह गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है। तीन को बचाया गया है।
उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक में ऑरेंज, बाकी में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी पूरे देश में आज बारिश का यलो अलर्ट है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER