TIO भाेपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन इकाई के निर्वाचन में श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।
श्री तोमर ने कहा है कि श्री हेमंत खंडेलवाल का सुदीर्घकालीन संगठनात्मक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता, सहजता, सादगी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय लगाव उनके इस पद पर चयन को प्रतिपादित करता है।
उन्होंने कहा कि श्री खंडेलवाल बैतूल संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं बैतूल विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। श्री खंडेलवाल बैतूल जिला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुशाभाउ ठाकरे भवन निर्माण समिति के प्रमुख एवं प्रदेश संगठन में कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करने में सहायक होगा।
श्री तोमर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश संगठन नई ऊर्जा, नवाचार और समन्वय के साथ और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को केंद्र में रखकर राष्ट्र प्रथम के हमारे ध्येय की ओर अग्रसर होगा।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER