TIO वॉशिंगटन

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक ‘बड़ी’ ट्रेड डील होने वाली है। ये बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में हुए ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ इवेंट में कही।

ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के साथ व्यापार समझौता किया है और अब भारत के साथ भी ऐसा ही कुछ बड़ा होने वाला है।

ट्रम्प ने 2 अप्रैल को दुनियाभर के करीब 100 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया था। इसमें भारत पर 26% टैरिफ लगा। फिर 9 अप्रैल को ट्रम्प प्रशासन ने इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया। ट्रम्प ने ये समय भारत जैसे देशों को डील पर फैसले लेने के लिए दिया है।

ट्रम्प का कहना है कि उनकी टैरिफ नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। ऐसे में भारत और अमेरिका इस डील का पहला चरण जुलाई 2025 तक पूरा करना चाहते हैं।

मामले से जुड़ी बड़ी बातें 5 पॉइंट में…

1. डोनाल्ड ट्रम्प बोले- हर कोई डील करना चाहता है

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “हर कोई डील करना चाहता है और इसमें हिस्सा लेना चाहता है। कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रहा था, ‘क्या आपके पास कोई दिलचस्प डील है?’

खैर, हमने कल ही चीन के साथ डील साइन की है। हमारे पास कुछ शानदार डील्स चल रही हैं। अब भारत के साथ भी एक डील होने वाली है। बहुत बड़ी डील।”

ट्रम्प ने कहा- हम हर किसी के साथ डील नहीं करने वाले। कुछ को हम बस एक चिट्ठी भेजेंगे, जिसमें लिखा होगा, बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको 25, 35, 45 फीसदी (टैरिफ) देना होगा।

2. व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर ले जाने का लक्ष्य

भारत-अमेरिका डील से जुड़े लोगों ने बताया- हफ्तों पहले हुई बातचीत में मुख्य रूप से भारत और अमेरिका में इंडस्ट्री और कृषि उत्पादों के लिए ज्यादा बाजार पहुंच, टैरिफ में कटौती और नॉन-टैरिफ बैरियर्स पर फोकस रहा।

अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई US ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस के अधिकारियों ने की। जबकि भारतीय व्यापार मंत्रालय की टीम की कमान सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल कर रहे थे।

इस समझौते का लक्ष्य दोनों देशों के बीच सालाना द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 190 अरब डॉलर (करीब 16 लाख करोड़) से बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब डॉलर (करीब 43 लाख करोड़) तक ले जाना है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER