नई दिल्ली। एअर इंडिया की लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट AI 130 में सफर के दौरान 5 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स ने चक्कर आने और उल्टी होने की शिकायत की। सोमवार को एअर इंडिया ने इसकी जानकारी दी। एअर इंडिया ने बताया कि विमान के मुंबई में सुरक्षित लैंड करने पर मेडिकल टीम पहले से तैयार थी।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- ‘मुंबई पहुंचने के बाद दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। बाद में सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और जांच एजेंसी को सूचित कर दिया गया है।’

सोमवार को तीन फ्लाइट्स में दिक्कत आई थी

1. एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट वापस लौटी

सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लाइट सुबह 10:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन इसने 11:04 बजे उड़ान भरी और इसे 12:05 बजे जम्मू पहुंचना था। हालांकि, उड़ान के दौरान संदिग्ध GPS दिक्कत के चलते विमान को लौटाकर दिल्ली में सुरक्षित लैंड करा दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा- ‘दिल्ली-जम्मू फ्लाइट को GPS सिग्नल में गड़बड़ी के शक के चलते एहतियातन वापस दिल्ली लाया गया। यात्रियों को जम्मू पहुंचाने के लिए तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों के ऊपर उड़ान भरते समय GPS गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती रही हैं।’

 

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER