TIO NEW DELHI

नई दिल्ली में इसी साल मार्च महीने में दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन जज यशवंत वर्मा के घर से जले हुए नोट मिलने की तस्वीरें सामने आई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया, जिसने 10 दिन की जांच के बाद रिपोर्ट तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को सौंपी। अब इसी रिपोर्ट की एक कॉपी वायरल हो रही है। इसके अंत में लिखा गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोप इतने गंभीर हैं कि जज को हटाने के लिए कार्यवाही शुरू की जा सकती है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर जस्टिस वर्मा कौन हैं और उनके खिलाफ केस क्या है? इस मामले में जांच पैनल ने किस तरह जांच की? किन-किन सवालों के जवाब तलाशे गए और इनके जवाब में जांच करने वाले जजों को क्या मिला? आइये जानते हैं…







