TIO चंडीगढ़

झज्जर जिले के बेरी में हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
झज्जर जिले के बेरी में हड़ताल पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी।

हरियाणा में आज (12 फरवरी) को 10 ट्रेड यूनियन हड़ताल पर हैं। झज्जर में आंगनवाड़ी वर्कर तो बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, रोडवेज बसों पर इसका असर नहीं देखा गया। बसें तय समय पर चलती दिखाई दीं।

उधर, हड़ताल को लेकर सरकार पहले से अलर्ट मोड में है। सबसे ज्यादा जोर रोडवेज बसों का चक्का जाम टालने पर लगाया गया। बस अड्डों पर धारा 163 लागू की गई है, जिसके चलते सभी कर्मी काम पर हैं।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) ने नो वर्क-नो वेज नियम लागू किया है। 12 फरवरी को किसी भी कर्मचारी को सामान्य परिस्थितियों में किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी में ही सक्षम अधिकारी छुट्टी मंजूर करेंगे।

बहादुरगढ़ में हड़ताल में शामिल नगर पालिका कर्मचारी
बहादुरगढ़ में हड़ताल में शामिल नगर पालिका कर्मचारी
रेवाड़ी में अभी हड़ताल नहीं है। बावल चौक पर सवारियों के लिए खड़ी बस और बस स्टैंड के बूथों पर लगी बसें।
रेवाड़ी में अभी हड़ताल नहीं है। बावल चौक पर सवारियों के लिए खड़ी बस और बस स्टैंड के बूथों पर लगी बसें।

2 पॉइंट में पढ़िए ट्रेड यूनियनों ने क्या दावा किया…

  1. 10 दिन से जनसभाएं कर रहे: इस हड़ताल का आह्वान देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, केंद्र एवं राज्य सरकार और पीएसयू के कर्मचारियों के सैकड़ों कर्मचारी संघों की फेडरेशनों ने संयुक्त रूप से किया है। हड़ताल को राज्य में सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन हरियाणा ने समर्थन दे रखा है। पिछले दस दिन से 7 जत्थों ने राज्य के सभी 23 जिलों में मजदूर, कर्मचारियों और आम जनता के बीच जाकर जनसभाएं की हैं।
  2. ये संगठन दे रहे हड़ताल को समर्थन: राज्य में सीटू, इंटक, एटक, हिंद मजदूर सभा, एआईयूटीयूसी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा बैंक एम्पलाइज फेडरेशन, नॉर्थ जोन बीमा कर्मचारी संघ, पोस्टल, टेलीकॉम, स्वतंत्र औद्योगिक यूनियनें ओर इन संगठनों से जुड़े हजारों यूनियनें हड़ताल में उतरेंगी।
Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, THE INFORMATIVE OBSERVER